10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव खत्म होते ही सोशल मीडिया पर लौट रहा सौहाद्र्र

- प्रत्याशी और नेता अब सोशल मीडिया में नहीं दिखा रहे रुचि
2 min read
Google source verification
Jodhpur,BJP,Congress,social media,Loksabha election 2019,

चुनाव खत्म होते ही सोशल मीडिया पर लौट रहा सौहाद्र्र

जोधपुर.
सोशल मीडिया पर कई माह से चल रहा चुनावी तूफान अब शांत होने लगा है। राजनीतिक पार्टियों के जो समर्थक एक-दूसरे पर छींटाकशी करते नहीं थकते थे, अब शांत हैं। ऐसी ही शांति राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर आ रही है। जो नेता सोशल मीडिया पेज पर एक दिन में 15 से 20 पोस्ट करते थे वह दिन में एक-दो पोस्ट पर आ गए हैं। किसी ने तो दो दिन से अपने पेज तक अपडेट नहीं किए हैं।

जोधपुर

- भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्रङ्क्षसह शेखावत के फेसबुक पेज से चुनाव पहले 30-35 पोस्ट प्रतिदिन होती थी। चुनाव बाद तीन से चार पोस्ट हो रही है।
- कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के फेसबुक पेज पर औसत एक दिन में 35 से 40 पोस्ट हो रही थी। चुनाव बाद चार से पांच पोस्ट हो रही है।

पाली

- भाजपा प्रत्याशी पीपी चौधरी के फेसबुक से प्रतिदिन 15 से 20 पोस्ट होती थी। अब दो दिन में एक या दो पोस्ट हो रही है।
- कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ के पेज से 5 से 7 पोस्ट प्रतिदिन हो रही थी। चुनाव बाद दो दिन में एक पोस्ट की गई है।

जालोर-सिरोही

- भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के पेज से हर रोज 5 से 7 पोस्ट हो रही थी। चुनाव के बाद कोई पोस्ट नहीं।
- कांग्रेस प्रत्याशी रतन देवासी का पेज चुनाव में सबसे ज्यादा एक्टिव था। प्रतिदिन 40 से 45 पोस्ट हो रही थी। अब दो दिन में तीन से चार ही पोस्ट।

बाड़मेर

- भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी प्रतिदिन 20 से 25 पोस्ट डाल रह थे। चुनाव बाद कोई पोस्ट नहीं।
- कांग्रेस प्रत्याशी मानवेन्द्रसिंह के पेज से हर रोज 5 से 10 पोस्ट हो रही थी। अब एक दिन में एक ही पोस्ट।

समर्थक भी लौटने लगे सौहार्द की ओर

दोनों पार्टियों के समर्थक चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टियों की आइटी विंग की पोस्ट शेयर करते नहीं थकते थे। अब भूल-चूक और अपशब्द पर खेद जता रहे हैं।