15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां तेज बारिश, घरों में 5 फीट पानी भरा, लोग हुए भयभीत

Jodhpur Rain: शहर की सीवरेज समस्या का सुधारने के लिए नगर निगम जैसी एजेंसियों के इंजीनियर्स की इंजीनियरिंग फेल हो गई है

2 min read
Google source verification
rain in jodhpur

Jodhpur Rain: तेज बारिश से जोधपुर के न्यू चांदपाल रोड में तीन परिवार अपने घरों में फंस गए। क्षेत्रवासियों ने मशक्कत करके तीनों परिवार के करीब 10-12 लोगों को बाहर निकाला। तेज बारिश से गंगलाव तालाब के पानी का लेवल बढ़ गया। इससे पानी लोगों के घरों में घुस गया। घरों में करीब 5 फीट तक पानी भर जाने से लोग भयभीत हो गए। उनके शोर मचाने पर क्षेत्रवासी वहां पहुंचे।

एक बच्चे की हो चुकी है मौत

क्षेत्रीय पार्षद निसार अहमद ने बताया कि आठ माह पूर्व भी यहां पर एक बच्चे की गंगलाव तालाब में गिरकर मृत्यु हो गई थी। उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने यहां दीवार बनाई, लेकिन उसमें घरों के पानी की निकासी का रास्ता नहीं रखा। इसके चलते बरसाती पानी घरों में जमा हो रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए मारवाड़ घाणी यूसुफ तेली के मकान से लेकर हाजी कमरूद्दीन के मकान तक पहाड़ को हटाना चाहिए।

दावे हुए फेल

वहीं शहर की सीवरेज समस्या का सुधारने के लिए नगर निगम जैसी एजेंसियों के इंजीनियर्स की इंजीनियरिंग फेल हो गई है। शहर में एक घंटे हुई बारिश ने नगर निगम के नालों की सफाई के दावे फेल होते हुए नजर आए। नगर निगम उत्तर और दक्षिण ने इस बार नालों की सफाई पर करीब एक करोड 80 लाख रुपए खर्च करने का दावा किया था। पाल रोड पर बने नाले की दीवार पानी के वेग से ही ढह गई। इससे पूरे क्षेत्र में गंदा पानी फेल गया। इसके अलावा प्रेम नगर सहित कई कॉलोनियों में भी पानी घुस गया। जबकि कुछ दिनों पूर्व ही निगम दक्षिण ने नाले की मरम्मत के नाम पर दीवार बनाई थी। इसी तरह रातानाडा में भी नाला ओवरफ्लो हो गया। इससे नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। नगर निगम हर वर्ष मानसूनी सीजन में हल्के-फुल्के इंतजाम करके इतिश्री कर लेता है, लेकिन शहर की जनता को जल भराव का दंश भुगतना पड़ता है। इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Rain Update: एक घंटे तक झमाझम बारिश, करीब डेढ़ इंच पानी बरसा, शहर तरबतर