10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमडीएम जनाना विंग में डेढ़ साल बाद शिशु रोग इकाई आज से शुरू

    उम्मेद अस्पताल को मिलेगी राहत
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल की जनाना विंग पिछले डेढ़ वर्ष से कोविड मरीजों के लिए रिजर्व थी, लेकिन अब यहां फिर से शिशु रोगियों को भर्ती किया जा सकेगा। उम्मेद अस्पताल से तीन चिकित्सक शिक्षकों की यूनिट को मंगलवार से जनाना विंग में संचालित किया जाएगा। इससे काफी हद तक उम्मेद अस्पताल को राहत मिलेगी। वर्तमान में वायरल सीजन में एक-एक बैड पर दो-दो बच्चे भर्ती होकर इलाज ले रहे है, इन समस्याओं से भी मंगलवार को परिजनों को राहत मिलेगी।
एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. महेन्द्र आसेरी ने बताया कि विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सोनी दोनों ही अस्पतालों की प्रथम यूनिट नवजात शिशु इकाई के प्रभारी रहेंगे। इसमें यूनिट द्वितीय वरिष्ठ आचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा, यूनिट तृतीय वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनुरागसिंह और यूनिट चतुर्थ वरिष्ठ आचार्य डॉ. मनीष पारख संचालित करेंगे। इसमें अब ओपीडी व आपातकालीन सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएगी। द्वितीय यूनिट की आउटडोर सोम-गुरु, यूनिट तृतीय का आउटडोर मंगल-शुक्र, यूनिट चतुर्थ का आउटडोर बुधवार व शनिवार रहेगा।

उम्मेद अस्पताल में 3 यूनिट नवजात शिशुओं की रहेगी। जिसमें यूनिट पंचम वरिष्ठ आचार्य डॉ. राकेश जोरा, यूनिट षष्टम वरिष्ठ आचार्य डॉ. मोहन मकवाना व यूनिट सप्तम वरिष्ठ आचार्य डॉ. सुरेश वर्मा की रहेगी। यहां आउटडोर सोम-गुरुवार को सप्तम यूनिट, मंगल-शुक्र को पंचम यूनिट व बुध-शनि षष्टम यूनिट संचालित करेगी।