12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी बेटी, पार्थिव देह के सामने ही रोते हुए तोड़ दिया दम, एक साथ उठीं दो अर्थियां

Jodhpur News: बेटी के जन्म से उसकी मौत तक मां के साथ रहे अटूट रिश्ते को देखकर कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले।

less than 1 minute read
Google source verification

Jodhpur News: जिस मां ने उसे अंगुली पकड़कर चलना सिखाया, संस्कार दिए और डोली में बिठाकर विदाई दी उस मां का बिछोह एक बेटी सहन नहीं कर पाई और मां की पार्थिव देह के सामने रोते रोते अपने भी प्राण त्याग दिए। बिलाड़ा के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हुई घटना के बाद जब एक साथ ही घर से दो अर्थियां उठीं तो मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गई।

बेटी को पहुंचा गहरा सदमा

बेटी के जन्म से उसकी मौत तक मां के साथ रहे अटूट रिश्ते को देखकर कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। दरअसल जोधपुर के बिलाड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र की निवासी बादामी देवी (101) का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को निधन हो गया था। बादामी देवी की मौत की सूचना पाकर पहुंची उनकी बेटी जैनाबाई को गहरा सदमा पहुंचा। मां के शव के देखते ही लिपटकर रोते हुए ही बेहोश होकर गिर गई। मौजूद लोगों ने तुरंत जैनाबाई (80) को चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- जिस दर्दनाक हादसे में चली गई थी 18 यात्रियों की जान, उस बस को लेकर सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी