10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीका लगने के बाद लाभार्थी रहेगा 30 मिनट चिकित्सकों की ऑब्जर्वेशन में

    जिले के तीन स्थानों पर कोविड-19 वेक्सीनेशन ड्राई रन   जोधपुर में 2 की मौत, 41 नए संक्रमित और 30 डिस्चार्ज
3 min read
Google source verification
टीका लगने के बाद लाभार्थी रहेगा 30 मिनट चिकित्सकों की ऑब्जर्वेशन में

टीका लगने के बाद लाभार्थी रहेगा 30 मिनट चिकित्सकों की ऑब्जर्वेशन में

जोधपुर. कोविड टीकाकरण से पूर्व जिले में शुक्रवार को तीन अस्पतालों में ड्राई रन का आयोजन किया गया। ये ड्राई रन कोविड वैक्सीन लगाने से पूर्व आने वाली समस्याओं को समय रहते सुलझाने के लिहाज से किया गया। संभागीय आयुक्त डॉ . राजेश शर्मा ने मथुरादास माथुर अस्पताल में आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राई रन का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

संभागीय आयुक्त ने कोविड वैक्सीनशन साइट पर प्रवेश द्वार, प्रतीक्षा कक्ष, टीकाकरण कक्ष व निगरानी कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने कोविड पोर्टल पर लाभार्थियों की एंट्री का सिस्टम बारीकी से जांचा और उपस्थित वैक्सीनशन कार्मिक से इस बारे जानकारी लेकर फ ीडबैक लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए टीकाकरण सत्र पर एइएफ आई किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेक्चर व व्हील चेयर सहित किसी इमरजेंसी के स्थिति में एम्बुलेंस आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा, एमडीएम अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल दवे, मेडिकल कॉलेज संग्लन अस्पताल टीकाकरण प्रभारी डॉ. अफजल हाकिम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जोधपुर जिले में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संलग्न मथुरादास माथुर अस्पताल, ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलाड़ा व जोधपुर शहर के निजि गोयल अस्पताल को चिन्हित किया गया। उन्होने बताया कि प्रात: 10 से 1 बजे तक आयोजित हुए ड्राई रन के लिए गाइडलाइन के अनुसार डमी लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हे निर्धारित समय पर टीकाकरण सेंटर पर आमंत्रित किया गया। जिले में तीन स्थानों पर आयोजित ड्राई रन के सफ ल क्रियान्वन के लिए प्रशासनिक अधिकारी श्रवण सिंह राजावत, उप निदेशक आईसीडीएस मथुरादास अस्पताल, मंगलाराम पूनिया प्रोटोकॉल अधिकारी गोयल अस्पताल व रामचन्द्र खटीक एसडीएम बिलाड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलाड़ा के लिए प्रभारी लगाया गया था। जिन्होंने टीकाकरण के दौरान किसी भी स्थिति का आंकलन कर समाधान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की।

ड्राई रन पर ऐसे पूर्ण हुई टीकाकरण प्रक्रिया

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित हुए तीनों ड्राई रन के लिए प्रत्येक सेशन के लिए 25-25 लाभार्थियों का चयन किया गया। प्रत्येक सेंटर पर तीन कक्ष स्थापित किए गए। एक प्रतिक्षा कक्ष, टीकाकरण कक्ष व निगरानी कक्ष स्थापित किए गए। जहां पर प्रत्येक कक्ष व प्रवेश द्वार आदि पर गाइडलाइन अनुसार वैक्सीन संबंधित कार्मिक तैनात किए गए। टीकाकरण के लिए लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कोविन पोर्टल माध्यम से टीकाकरण के लिए आमंत्रित संदेश भेजा गया। इसके पश्चात् लाभार्थी को चिंहित टीकाकरण सेन्टर पर पहुंचे जहां पर प्रवेश द्वार पर गार्ड द्वारा लाभार्थी की पहचान कर थर्मल गन द्वारा तापमान इन्द्राज कर सेनेटाइजेशन के बाद सेंटर पर में प्रवेश दिया गया। इसके बाद लाभार्थी को प्रतीक्षा कक्ष में बैठाया गया। जहां से मोबिलाइजर द्वारा उन्हें टीकाकरण कक्ष में ले जाया गया, जहां पर उपस्थित कार्मिक द्वारा कोविन पोर्टल पर लाभार्थी की एन्ट्री के बाद वेक्सीनेटर द्वारा कोविड का टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद लाभार्थी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में ऑब्जर्वेशन में रखा गया।


कोविड वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी

मुख्य सचिव राजस्थान की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रबंधन व सफल क्रियान्वयन के संबंध में तैयारियोंं की वीसी के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने निर्देश दिए है। उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज जीएल मीणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आयुक्त नगर निगम उत्तर आरएस तोमर, आयुक्त नगर निगम दक्षिण अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मण्डा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि बेनीफि शियरी सूची को शुद्धिकृत व पुनरीक्षण करके तैयार रखें, जिससे जिन हैल्थ वर्कर्स का स्थानान्तरण हो गया हो, मोबाइल नम्बर बदल गया हो, या अन्य कारणों से स्थान परिवर्तन हो गया हो, उनके नामों का सूची में शुद्धिकरण किया जा सके। वेक्सीनेशन के लिए मौके पर रजिस्टे्रशन नहीं किया जा सकेगा। सेशन साइट्स का शत प्रतिशत फिजिकल वेरिफि केशन किए जाने के लिए कहा। सेशन साइट्स ऐसे रिमोट क्षेत्रों में स्थापित न किए जाए, जहां पहुंचना संभव न हो। बैठक में कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।


2 की मौत, 41 नए संक्रमित और 30 डिस्चार्ज

जोधपुर में कोरोना के शुक्रवार को 41 नए रोगी सामने आए और एम्स जोधपुर मे 2 रोगियों की मौत हो गई। वहीं 30 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जोधपुर में गत 8 दिनों में 444 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 6 की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक जोधपुर में 60390 रोगी संक्रमित और 906 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। एम्स जोधपुर में उदयमंदिर मालियों की गली निवासी गोविंदसिंह परिहार ( 62) और शास्त्रीनगर निवासी नरपतराज ( 95) का निधन हो गया। सरकारी रिपोर्ट में जोन अनुसार प्रतापनगर-3, शहर परकोटा- 1, उदयमंदिर-4, महामंदिर-4, मसूरिया-3, शास्त्रीनगर-1, मधुबन-2, रेजिडेंसी-6, बीजेएस- 5 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-4, सालावास ( लूणी)-2, बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-2, बावड़ी-1, फलोदी-2, बाप-0, शेरगढ़-1 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।