10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिड्डी नियंत्रण के उपायों पर शोध करेगा कृषि विवि

- कृषि विभाग के संयुक्त सचिव ने टिड्डी दल की सटीक जानकारी के लिए नवीन मॉडल विकसित करने का किया आह्वान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 12, 2020

टिड्डी नियंत्रण के उपायों पर शोध करेगा कृषि विवि

टिड्डी नियंत्रण के उपायों पर शोध करेगा कृषि विवि

जोधपुर।

कृषि विश्वविद्यालय मारवाड़ में टिड्डी प्रकोप से उपज हालात व भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए टिड्डी नियंत्रण के उपायों पर नए शोध करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने वैज्ञानिकों को निर्देश दिए। कृषि विभाग के संयुक्त सचिव डॉ एसपी सिंह ने वैज्ञानिकों से सूचना तकनीकी आधारित टिड्डी दल की सटीक जानकारी के लिए नवीन मॉडल विकसित करने, टिड्डी दलों के व्यवहार और नियंत्रण पर अनुसंधान करने व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा, जिससे टिड्डी पर गहन अध्ययन हो सके तथा इसका प्रभावी नियत्रण कर किसानों को राहत दी जा सके। निदेशक शिक्षा प्रसार डॉ ईश्वरसिंह ने विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों को टिड्डी नियंत्रण पर किसानों की जागरुकता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करने के निदेश दिए। निदेशक अनुसंधान डॉ एसआर कुम्हार ने टिड्डी पर भविष्य में किए जाने वाले अनुसंधान पर प्रकाश डाला। । कीट वैज्ञानिक डॉ मनमोहन सुंदरिया ने कृषि विवि द्वारा टिड्डी नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यो का प्रस्तुतिकरण दिया। अंत में डॉ एमएल मेहरिया ने धन्यवाद दिया।