10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिंवरी में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री की आएगी बहार

- रीको आगामी चरणों में 50 और 88 प्लॉट्स की अलग-अलग करेगा नीलामी
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 06, 2021

तिंवरी में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री की आएगी बहार

तिंवरी में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री की आएगी बहार

जोधपुर।

जोधपुर के पास तिंवरी में घोषित नए औद्योगिक क्षेत्र में पहले चरण में भूखण्ड़ आवंटन के बाद रीको अब आगामी चरणों की तैयारी में लग गया है। रीको आगामी चरणों में अलग-अलग 50 और 88 प्लॉट्स की ई-नीलामी करेगा। औद्योगिक क्षेत्र मूर्तरूप लेते ही यहां न केवल उद्योग लगेंगे बल्कि हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। दूसरे चरण के लिए औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड़ों के लिए अमानत राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 16 से 18 मार्च तक भूखण्ड़ों की ई-नीलामी होगी। वहीं, इसी दौरान ही अगले चरण की अमानत राशि जमा कराने की प्रक्रिया 4 से 18 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 19 मार्च से ऑनलाइन नीलामी शुरू की जाएगी, जो 23 मार्च तक चलेगी।

--

पहले चरण में 100 प्लॉट्स की हुई नीलामी

जोधपुर से करीब 38 किलोमीटर दूर तिंवरी में घोषित औद्योगिक क्षेत्र करीब 121 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से करीब 7 वर्ष पूर्व यानी 2013-14 में नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा हुई थी। इसके पहले चरण में 18 से 22 फरवरी तक हुई ई-नीलामी में 100 प्लॉट्स की नीलामी हो चुकी है।

---

एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री का होगा विकास

कृषि बेल्ट होने के यहां कारण अन्य सामान्य उद्योगों के अलावा कृषि आधारित उद्योग लगेंगे। इससे यहां व्यवस्थित रूप से एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री विकसित होने की संभावना है। इस क्षेत्र प्याज, गाजर, लहसुन, मूंगफली की अच्छी पैदावार होती है, इससे इन फसलों की प्रोसेसिंग इकाइयां लग सकेंगी।

----

88 भूखण्ड़ों की ई-नीलामी 19 से

भूखण्ड़ का क्षेत्रफल (वर्गमीटर)---- संख्या

500 से 1000 वर्गमीटर--- 56

1001 से 1500 वर्गमीटर--- 27

1501 से 3000 वर्गमीटर--- 04

3001 से 4000 वर्गमीटर--- 01

-------------------------------------------

कुल--------------------- 88

--------------------------------------------

तिंवरी में औद्योगिक भूखण्ड़ों के लिए अब 50 प्लॉट्स की 16 मार्च से और 88 भूखण्ड़ों की 19 मार्च से ई-नीलामी की जाएगी।

संजय झा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक

रीको जोधपुर