11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
देशभर के नामी यूरोलॉजिस्ट डॉक्टरों ने देखी रोबोट से लाइव सर्जरी
Play video

देशभर के नामी यूरोलॉजिस्ट डॉक्टरों ने देखी रोबोट से लाइव सर्जरी

-AIIMS में 21 वीं नार्थ जोन मिडटर्म री-कंस्ट्रेक्टिव यूरोलॉजी वर्कशॉप का समापन
Google source verification

जोधपुर.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( aiims ) एवं एसएन मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21 वीं नार्थ जोन मिडटर्म री-कंस्ट्रेक्टिव यूरोलॉजी वर्कशॉप का समापन रविवार को किया गया। वर्कशॉप नॉर्ड इण्डिया के अलावा अन्य प्रातों के यूरोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिरकत की एम्स की रोबोट से की गई सर्जरी को लाइव देखा और नई चिकित्सा विधियों को सीखा।


बाहर से आए यूरोलॉजिस्ट चिकित्सकों को जोधपुर AIIMS की कार्यप्रणाली पसंद आई और लाइव सर्जरी की सराहना की। आयोजन सचिव हिमांशु पाण्डे ने बताया कि रविवार को जटिल प्रकृति की 3 लाइव सर्जरी की गई। जिसमें से एक रोबोट से पाइलोप्लास्टी सर्जरी गुर्दे के मुंह पर रूकावट, दूसरी सर्जरी लेप्रोस्कापी से गुर्दे में कैंसर की गांठ, तीसरी सर्जरी यूरेथ्रोप्लास्टी यानि ओपन सर्जरी पेशाब के रास्ते में सिकुडऩ की गई।

तीनों सर्जरी को वर्कशॉप में भाग ले रहे राजस्थान, पंजाब, नई दिल्ली, हैदराबाद, जम्मू-काश्मीर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, कोलकाता, उत्तराखण्ड, बिहार व युगाण्डा के चिकित्सकों ने लाइव देखा। इस तरह की वर्कशॉप व कांफे्रस विशेष रूप से नए यूरोलॉजिस्ट के लिए उपयोगी होती है। उन्हें अपने क्षेत्र के एक्सप्र्ट को लाइव सर्जरी करते देखने और सीखने का मौका मिलता है।

समापन समारोह में नॉर्थ जोन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, सचिव डॉ. शिवम प्रियदर्शी और सदस्यों ने श्रिकत की। पांडे के अनुसार डॉ. एमके छाबडा, डॉ. प्रदीप शर्मा व डॉ. रमेश सेठिया के मार्गदर्शन में हुई वर्कशॉप में डॉ. प्रदीप भाटिया, डॉ. शिल्पा गोयल, डॉ. मनोज कमल, भरत माहेश्वरी, डॉ. गौतम चौधरी आदि का सहयोग रहा।