प्रवासी पक्षी संक्रमित ना हो इसके लिए पशुपालन विभाग की तीन अलग अलग टीमें गठित की गई है। यह सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रही है। मंगलवार को कोई नई डेमोसाइल क्रेन बीमार नहीं मिली है। पूर्व में एक बीमार डेमोसाइल क्रेन की मौत हुई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।