
Corona Virus : ऑस्ट्रेलिया से जोधपुर आई एक 19 साल की युवती की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उसके सम्पर्क में आए लोगों की सैम्पलिंग की गई थी। इसमें राहत की बात यह है कि सभी 10 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह सभी लोग उस युवती के परिवार व परिचित लोग थे, जो आस्ट्रेलिया से आने के बाद उसके सम्पर्क में आए थे।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही महामंदिर क्षेत्र में 19 साल की युवती पॉजीटिव आई थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उसे होम आइसोलेट किया था और उसके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लिए थे। वहीं दूसरी ओर एहतियात के तौर पर शहर के एमजीएच और एमडीएम अस्पताल में एक-एक वार्ड कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए रिजर्व रखा है। हालांकि अभी देशभर में कोविड के जो मामले सामने आ रहे हैं, उसमें मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत बहुत कम पड़ रही है।
अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट ही किया जा रहा है, लेकिन नए सब वेरिएंट की प्रसार संख्या अधिक है, इसीलिए यह एहतियातन तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जोधपुर व जैसलमेर में सामने आए पॉजीटिव मरीज नए वेरिएंट वाले है या नहीं, इसकी जांच के लिए होने वाली जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट भी 10 दिन बाद आएगी। जोधपुर के डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Published on:
24 Dec 2023 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
