11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइसेंस आवेदनों से मालामाल हो रहा है आबकारी महकमा, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च तक बढ़ाई

अकेले जोधपुर जिले में अब तक पैंतीस करोड़ की आय
less than 1 minute read
Google source verification
liquor

liquor shops

जोधपुर. नए वित्तीय वर्ष में होने वाले शराब के नए लाइसेंस की प्रक्रिया ने राज्य सरकार के आबकारी महकमे को मालामाल कर दिया है। जोधपुर जिले में देशी व अंग्रेजी शराब के 18 हजार आवेदन पत्र जमा हुए हैं। यानि विभाग को अब तक पचास करोड़ से अधिक रुपए की राजस्व आय हो चुकी है। राज्य सरकार ने आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मार्च की शाम छह बजे तक बढ़ा दी है।

जिला आबकारी अधिकारी रिछपालसिंह बुरडक़ के अनुसार देशी व अंग्रेजी शराब के लाइसेंस लेने के लिए आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं। अब तक करीब अ_ारह हजार आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं। प्रति आवेदन पत्र 28 हजार रुपए जमा कराने अनिवार्य हैं। ऐसे में अब तक पचास करोड़ चालीस लाख रुपए जमा हो चुके हैं। आवेदन पत्र ई-मित्र व नेट बैंकिंग के मार्फत भी जमा हो रहे हैं। डीडी अथवा चालान से आवेदन पत्र जमा कराने के लिए पावटा चौराहे के पास स्थित जिला आबकारी कार्यालय में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं।


पूर्व में राज्य सरकार ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने के लिए 26 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की थी, लेकिन अंतिम दिन सरकार ने आवेदकों को और मौका दिया है। अब ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि एक मार्च शाम छह बजे तक कर दी है।

दो वर्ष पूर्व 26 हजार आवेदन हुए थे जमा
शराब लाइसेंस लेने के लिए आबकारी विभाग में दो साल पहले आवेदन पत्र मांगे थे। उस समय जोधपुर जिले में 26 हजार से अधिक आवेदन पत्र जमा कराए गए थे। जबकि इस बार अभी तक 18 हजार आवेदन पत्र ही जमा हुए हैं। विभाग को उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र जमा कराने वालों का आंकड़ा पिछली बार तक पहुंच जाएगा।