
ट्यूशन को निकली मासूम बालिका से वृद्ध ने छेड़छाड़ की
जोधपुर।
जिले के एक मोहल्ले में घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली आठ साल की बालिका से एक वृद्ध ने छेड़छाड़ की। बालिका के रोने पर मोहल्लेवासी जमा हो गए और वृद्ध को पकड़ लिया। फिर उसे संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया। वृद्ध के खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़ व पोक्सो में एफआइआर दर्ज की गई है।(Mollestation with minor)
पुलिस के अनुसार आठ साल की एक बालिका रविवार को मोहल्ले में ही एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली। रास्ते में एक वृद्ध ने अकेली बालिका को देखा तो अपने पास बुलाया। मासूम बालिका वृद्ध के पास चली गई। वृद्ध ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे मासूम बच्ची घबरा गई और जोर-जोर से रोने लगी। उसकी आवाज सुन आस-पास के लोगों को संदेह हो गया। वे मौके पर एकत्रित हो गए। यह देख आरोपी वृद्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्लेवासियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही बालिका के परिजन को सूचित किया गया। घरवालों ने मासूम से बात की तो उसने वृद्ध पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पीडि़ता के पिता ने उसके खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़ व पोक्सो की धाराओं में एफआइआर दर्ज करवाई। जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को सौंपी गई है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान लेकर जांच शुरू की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
10 Dec 2023 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
