पुलिस के अनुसार सरदारपुरा प्रथम बी रोड निवासी अनिता चौधरी गत 27 अक्टूबर को ऑटो से गंगाणा गई थी, जहां दूसरे दिन गुलामुद्दीन ने उसकी हत्या कर दी थी। शव के छह टुकड़े कर मकान के बाहर गाड़ दिए गए थे। 30 अक्टूबर को पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव के टुकड़े बरामद किए थे। पति मनमोहन चौधरी ने 31 अक्टूबर को एफआइआर दर्ज कराई थी।