27 अक्बूबर को शाम 4.15 बजे तक अनिता की मोबाइल लोकेशन गंगाणा में थी। शाम 5 बजे मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। संभवत: देर रात बेहोश करने के बाद गुलामुद्दीन ने ललाट पर घातक वार कर उसकी हत्या कर दी थी। रातभर में उसने शव के गर्दन, दोनों हाथ व पांव काटकर छह टुकड़े किए थे। 28 अक्टूबर की सुबह वह जेसीबी लेकर आया और शव को गाड़ दिया था। पुलिस ने जेसीबी बरामद की है।