10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल अकादमियों की चयन स्पर्घा के लिए आवेदन 13 तक

- जोधपुर संभाग में बास्केटबॉल व हैण्डबॉल की होगी ट्रायल
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 10, 2021

खेल अकादमियों की चयन स्पर्घा के लिए आवेदन 13 तक

खेल अकादमियों की चयन स्पर्घा के लिए आवेदन 13 तक

जोधपुर।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से विभिन्न खेलों के लिए संचालित खेल अकादमियों की चयन स्पर्धा संभाग स्तर पर 19 से 20 अप्रेल को आयोजित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी शरद टांक ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 13 अप्रेल तक जिला खेल अधिकारी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र उम्मेद स्टेडियम में आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय समय में जमा करवा सकते है। आवेदन पत्र व विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। चयन स्पर्धा में बैटरी टेस्ट व खेल कौशल के आधार पर चयन किया जाएगा। जोधपुर संभाग में मुख्य रूप से बास्केटबॉल व हैण्डबॉल बालक वर्ग की ट्रायल होगी। खिलाड़ी की आयु 1 जुलाई 2021 को बालक वर्ग में न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 16 वर्ष रखी गई है। खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहंीं किए जाएंगे। सभी खेल अकादमियों में अंतिम रूप से चयनित खिलाडिय़ों को आवास भोजन शिक्षा व सीमित चिकित्सा आदि की सुविधा नियमानुसार क्रीड़ा परिषद द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

-------------