10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTI : सूचना के लिए लगी अर्जियां भी भटकने लगी

डाटा स्टोरी : आवेदन को सही जगह पहुंचाने की जिम्मेदारी भी खानापूर्ति तक सिमटीजोधपुर. सूचना के अधिकार को लेकर जागरूकता के तमाम प्रयासों के बावजूद आवेदन संबंधित विभाग में नहीं करने से आवेदन को सही जगह पहुंचाने की प्रक्रिया में चाही गई जानकारी में विलंब हो जाता है। इससे विभागीय अधिकारी तो परेशान होते ही हैं, साथ ही आवेदक का भरोसा भी डगमगाने लगता है।
less than 1 minute read
Google source verification
RTI : सूचना के लिए लगी अर्जियां भी भटकने लगी

RTI : सूचना के लिए लगी अर्जियां भी भटकने लगी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक संभाग में जोधपुर जिले में ऐसे आवेदनों की संख्या सर्वाधिक है, जो अन्य विभागों से संबंधित होने के बाद संबंधित विभाग को हस्तांतरित किए गए। जोधपुर जिले में 1585, बाड़मेर जिले में 822, जैसलमेर जिले में 242, पाली जिले में 543, जालोर जिले में 153 तथा सिरोही जिले में ऐसेे 83 आवेदन गलत पते के कारण संबंधित विभाग को फॉरवर्ड किए गए। सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे आवेदनों को सही जगह पहुंचाने की समुचित जिम्मेदारी तय है, लेकिन इसके निर्वहन की केवल खानापूर्ति किए जाने से दिक्कत पैदा हो रही है।

आवेदक पीछे क्यों हटे

सूचना के अधिकार के तहत निर्धारित प्रक्रिया के तहत किए गए आवदेन वापस लेने के लिए आ रहे आवेदनों के पीछे किसी प्रकार के दबाव या ब्लैकमेलिंग को लेकर दफ्तरों में केवल कानाफूसी ही होती है। संभाग के जिलेवार आंकड़ें देखें तो इस साल जोधपुर में 18, बाड़मेर में 13, जैसलमेर में पांच, पाली में चार तथा सिरोही सात आवेदन वापस ले लिए गए।

कहां कितनी अर्जियां लंबित

जोधपुर - 212

8बाड़मेर - 728

जैसलमेर- 607

पाली- 768

जालोर - 574

सिरोही - 311

--------------------------------

सूचना दिलाने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी का भान नहीं है या फिर राजनीतिक दबाव के चलते मांगी गई सूचना को येनकेन प्रकारेण टालने पर आमादा हैं। जिम्मेदार लोगों के असहयोग के चलते आम लोगों को सूचना के अधिकार के तहत प्रदत्त अधिकारों के इस्तेमाल में भी दिक्कत आ रही है।

-नंदलाल व्यास, आरटीआइ एक्टीविस्ट