10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मनिर्भर भारत योजना के मंडल स्तर पर प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

- रणजीतसिंह ज्यानी प्रभारी - जुगल पंवार सहप्रभारी
less than 1 minute read
Google source verification
आत्मनिर्भर भारत योजना के मंडल स्तर पर प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

आत्मनिर्भर भारत योजना के मंडल स्तर पर प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समीक्षा व क्रियान्वयन के लिए नियुक्त प्रो. महेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा व मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए हैं। राठौड़ के अनुसार सरदारपुरा विधानसभा में प्रभारी रणजीतसिंह ज्यानी व सहप्रभारी जुगल पंवार होंगे।

पावटा मंडल में संयोजक राजेन्द्र टाक, महामंदिर में जितेन्द्र कुमार, राइकाबाग मंडल में गुलाबसिंह डांवरा और लालसागर मंडल में सुरेश भाटी संयोजक होंगे। इसी प्रकार सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी घनश्याम वैष्णव, सहप्रभारी मधुसूदन मेघवाल होंगे। प्रतापगनर मंडल में कैलाश भाटी, चौपासनी मंडल में हनवंतसिंह पंवार, मसूरिया में मोहित ओझा और सूरसागर मंडल में सुरेन्द्र देवड़ा संयोजक होंगे।

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी राजेश लोहिया, सहप्रभारी प्रदीप बेनीवाल होंगे। रातानाडा मंडल में हरीसिंह पंवार, खांडाफलसा मंडल में दीपक व्यास, त्रिपोलिया मंडल में विष्णु अरोडा व शास्त्री नगर मंडल में जगदीश नाहटा संयोजक होंगे। लूणी विधानसभा क्षेत्र के लिए राघवेन्द्रसिंह झालामंड प्रभारी व भलाराम पटेल दूदिया सहप्रभारी होंगे।