10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई अड्डा सलाहकार समिति में छह जनों को नियुक्ति

- केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का जताया आभार
less than 1 minute read
Google source verification
हवाई अड्डा सलाहकार समिति में छह जनों को नियुक्ति

हवाई अड्डा सलाहकार समिति में छह जनों को नियुक्ति

जोधपुर।
जोधपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के छह कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने समिति में जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं के मनोनयन पर भारत सरकार एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। मनोयन पर इन सदस्यों का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया।
समिति में पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती अमिता चौधरी, भाजपा नेता अतुल भंसाली, भाजपा नेता शिव कुमार सोनी, उद्यमी व समाजसेवी राजीव मूंदड़ा, समाजसेवी यशपाल सिंह तथा मनीष पुरोहित को मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व डॉ.करणीसिंह खीची, संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया, पार्षद भीमराज राखेचा, पार्षद अनिल प्रजापत ने बधाई दी।
दो वर्ष का होगा कार्यकाल
भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक हवाई अड्डे पर प्रगति व विकास के संबंध में चर्चा कर योजनाएं बनाने एवं इस संबंध में विभिन्न सुझाव देने के लिए हवाई अड्डा सलाहकार समिति का गठन किया जाता है। जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की अनुसंशा पर जोधपुर भाजपा के इन कार्यकर्ताओं का दो वर्ष के लिए नामित किया गया है।