
Constable result : कांस्टेबल पद के लिए 229 को नियुक्ति आदेश जारी
- पुलिस वेबसाइट व पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश सूची जारी
जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट (Police commissionerate) जोधपुर में कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए 229 अभ्यर्थियों (229 Candidate selcted for constable) की नियुक्ति की गई है। इस बारे में गुरुवार को नियुक्ति आदेश जारी किए गए। (Constable final selectiion) (appointment order issued for constable)
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी। इसमें सफल रहने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण और दस्तावेजों की जांच की गई थी। तत्पश्चात 229 सफल अभ्यर्थियों को कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। यह नियुक्ति आदेश पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए गए हैं। इसके साथ ही रातानाडा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के नोटिस बोर्ड पर भी नियुक्ति आदेश चस्पां किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 11 जनवरी तक नियुक्ति आदेश में दिए निर्देशानुसार रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थिति देनी होगी।
Published on:
05 Jan 2023 10:41 pm
