10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
कांग्रेसी मोढवाडिया ने भाजपा को बताया ‘नए अंग्रेज’, राफेल डील में घोटाले के लगाए आरोप
Play video

कांग्रेसी मोढवाडिया ने भाजपा को बताया ‘नए अंग्रेज’, राफेल डील में घोटाले के लगाए आरोप

कांग्रेस ने अंग्रेजों से लडकऱ आजाद प्राप्त करवाई थी अब इन नए अंग्रेजों के खिलाफ भी हम तैयार हैं।
Google source verification

जोधपुर. गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार की ओर से राफेल डील सार्वजनिक नहीं करने और उसमें करीब 1.70 लाख करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि यूपीए सरकार ने फ्रांस के साथ एक राफेल एयरक्राफ्ट की कीमत 526.10 करोड रुपए में डील की थी जबकि मोदी सरकार ने यही राफेल 1670.70 करोड रुपए में खरीद रही है। 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में करीब 41000 करोड़ रुपए अधिक दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राफेल का यह सौदा अनिल अंबानी की रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। रिलायंस को 1.30 लाख करोड रुपए के कॉन्ट्रैक्ट दे दिए गए हैं। जबकि यह कंपनी बिल्कुल नई है। सरकार जानबूझकर संसद में इसका खुलासा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों से लडकऱ आजाद प्राप्त करवाई थी अब इन नए अंग्रेजों के खिलाफ भी हम तैयार हैं।