10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 13

jodhpur news army recruitment rally जोधपुर में 25 अगस्त को हुई लिखित परीक्षा
less than 1 minute read
Google source verification
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम कल

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम कल


जोधपुर. भारतीय सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों की भर्ती के लिए जोधपुर में हुई लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम संबंधित भर्ती कार्यालय, जयपुर मुख्यालय भर्ती कार्यालय, आईवीआरएस जयपुर में घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी इसकी जानकारी दूरभाष संख्या 0141-2776128 पर और भारतीय सेना की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि जोधपुर में एक से दस जुलाई के मध्य सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब ढाई सौ अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा के लिए चयन किया गया। लिखित परीक्षा 25 अगस्त को जोधपुर में हुईथी।

रैली भर्ती में कुल 34 हजार 190 अभ्यर्थियों ने आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाया था। आर्मी भर्ती रैली में अभ्यर्थियों की प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद 1600 मीटर की दौड़ और उसके बाद अभ्यर्थियों की फि जिकल फि टनेस जांचा गया। इसके अंतर्गत 9 फ ीट के गड्डे के ऊपर से कूद, जिग जैग बेलेन्सिंग व पुल परीक्षण किए गए।