10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमजीएच में हो बच्चों की जान बचाने का इंतजाम

- सीएम तक पहुंचा मामला  
less than 1 minute read
Google source verification
एमजीएच में हो बच्चों की जान बचाने का इंतजाम

एमजीएच में हो बच्चों की जान बचाने का इंतजाम

जोधपुर।
महात्मा गांधी अस्पताल में की न्यू ओपीडी विंग में 200 बैड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 बैड पर वेंटिलेटर सुविधा भी होगी। इसी विंग में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए इंतजार होने चाहिए। भाजपा के नेताओं ने इस विंग का निरीक्षण किया और सीएम के समक्ष अपनी मांग रखी है।

भाजपा ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा ने बताया कि तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरे की आशंका बच्चों पर है। लेकिन वेंटिलेटर जैसी अन्य सुविधाएं बच्चों को बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में यदि एमजीएच के कोविड केयर सेंटर में ही कुछ बैड बच्चों के लिए रिजर्व रखें जाए तो बेहतर होगा। उन्होंने भाजपा के मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, नीलम मूंदड़ा, रिदेश भंडारी, आरिफ नागौरी के साथ एमजीएच न्यू ओपीडी विंग के वार्ड का जायजा भी लिया।
विंग फिर शुरू हो

टीम ने यह भी मांग रखी कि मंडोर, पावटा और महिलाबाग जैसे अस्पतालों में भी दंत, नेत्र और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक है, लेकिन एमजीएच में यह सुविधा नहीं है। ऐसे में आस-पास के लोगों को एमडीएम या अन्यत्र जाना पड़ता है। जिससे वहां भी भार बढ़ रहा है। उन्होंने एमडीएम की सेवाएं बाधित किए बिना यहां भी एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग रखी है।