10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asaram Bapu Rape Case दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम के प्रमुख सेवादार का अपहरण, लाखों की लूट!

आसाराम ( asaram bapu rape case ) के सेवादार का पुलिस कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम के सामने से अपहरण करने का आरोप
2 min read
Google source verification
Asaram Sewadar Shiva kidnapped, case filed in Jodhpur

Asaram Sewadar Shiva kidnapped, case filed in Jodhpur

जोधपुर। गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ( asaram bapu rape case ) के प्रमुख सेवादार रहे शिवा का सूचना केंद्र के पास से अपहरण कर ढाई लाख रुपए लूट लिए। वारदात पांच दिन पुरानी बताई जाती है। सेवादार ने शुक्रवार शाम उदयमंदिर थाने पहुंचकर एक महिला व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार शिवा ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अपहरण कर उसे मेरठ के जंगलों में ले जाकर वहां मारपीट की और फिर दिल्ली ले जाकर ढाई लाख रुपए लूट लिए। रिपोर्ट में आसाराम के समर्थक ( asaram supporters ) नीरज, शालिनी व एक अन्य पर अपहरण ( Kidnap latest news ), मारपीट व लूट के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस इन आरोपों को संदेहास्पद मान रही है
गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आसाराम के प्रमुख सेवादार के रूप में शिवा को भी दोषी मान गिरफ्तार किया था, लेकिन अदालत ने उसकी भूमिका नहीं मानी थी। उसे व रसोइये प्रकाश को बरी कर दिया गया था। पुलिस इन आरोपों को संदेहास्पद मान रही है।

पुलिस कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम के सामने से अपहरण करने का आरोप
आसाराम के सेवादार ने आरोप लगाया है कि उसका पुलिस कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम के सामने से अपहरण हुआ है। अपहरण के बाद उससे लाखों रूपए लूट लिए गए। साथ ही उसके साथ मारपीट भी हुई है।

आपको बता दें कि आसाराम सामान्यतः विवादों से जुड़े रहे हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ दायर याचिकाओं में आसाराम के आश्रम द्वारा अतिक्रमण, 2012 दिल्ली दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी एवं 2013 में नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण शामिल हैं। उन पर लगे आरोपों की आंच उनके बेटे नारायण साईं ( narayan sai ) तक भी पहुंची और हाल ही में उसे दोषी करार दिया गया। न्यायालय ने आसाराम को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी माना और उम्रकैद की सजा सुनाई। जिसके बाद आसाराम ( asaram bapu in jodhpur jail ) जोधपुर जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं।