
वोट देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को देख उत्साहित हुए लोग, बुजुर्ग मतदाता से लिया आशीर्वाद
वीडियो : अविनाश केवलिया/एसके मुन्ना/जोधपुर. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आमजन अपनी भागीदारी बनाने में जुटा हुआ है। सियासत का गढ़ माने जाने वाले जोधपुर में सुबह से ही राजनीतिक हलचल भी देखने को मिल रही है। वोट देने के लिए मंत्री और जनप्रतिनिधि सहित प्रत्याशी अपना वोट डालकर आमजन को भी प्रेरित कर रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और पुत्र सहित परिवार वालों के साथ वोट देने पहुंचे। निवास स्थान से यहां आने के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर उनके साथ बूथ केंद्र तक पहुंचे। यहां आने के दौरान गहलोत ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया फिर आगे बढ़ गए। बूथ के बाहर उनके पुत्र वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस निश्चित तौर पर सरकार बनाएगी। भाजपा की विदाई तय है। लोगों में कांग्रेस के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल ही रहा है। वहीं गहलोत ने कहा कि भारी बहुमत से कांग्रेस विजयी रहेगी। यहां सभी बड़े नेता आ चुके हैं लेकिन जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को बंद कर के आमजन को तकलीफ पहुंचाई है। मुख्यमंत्री आज तक कभी भी सर्किट हाउस तक नहीं रुकीं तो आमजन से कैसे मिलतीं। वे आजतक पांच सितारा होटलों में ही रुकती रहीं हैं। सिर्फ राहुल गांधी पर आरोप लगाते रहते हैं लेकिन खुद ने कुछ किया होता तो वे ही गिनाते रहते।
Published on:
07 Dec 2018 10:51 am
