10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी दिन प्रचार करने अपने गृहनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, कहा देश को गुमराह कर रहे सत्ता में बैठे लोग

मतदाताओं से कहा कि डेमेज कंट्रोल करने के लिए भले ही मोदी जी आएं या शाह जी, जनता अपना मन बना चुकी है कि उसे किसे चुनना है।
2 min read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Assembly Elections In Rajasthan, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. 7 दिसंबर को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे प्रत्याशी और पार्टी के दिग्गज बुधवार शाम 5 बजे तक ही अपनी ताकत झोंक सकते हैं। ऐसे में सुबह से ही प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने विस क्षेत्रों में लोगों से वोट मांगने की अपील करते दिख रहे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गृहनगर प्रचार करने पहुंचे। पीएम मोदी की सभा के दो दिन बाद यहां आए अशोक गहलोत ने चौखा में मतदाताओं से कहा कि डेमेज कंट्रोल करने के लिए भले ही मोदी जी आएं या शाह जी, जनता अपना मन बना चुकी है कि उसे किसे चुनना है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी गौरव यात्रा निकाली तो मैंने उनसे कहा कि यह गौरव यात्रा नहीं आपकी विदाई यात्रा है। काले झंडे देखने पर वे भडक़ गई हैं। उन्होंने बताया कि मैंने कहा कि काले रंग से क्यूं चिढ़ती हैं मां भी अपने बेटे को काला टीका लगाती है। इससे नाराज होकर वे हेलीकॉप्टर पर बैठकर घूमने लगी हैं। वे किसानों, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था के बारे में कुछ कार्य नहीं कर रहे हैं। अपना हिसाब देने से बचने के लिए अब हनुमान की जात बताने लग जाते हैं। सत्ता में बैठे लोग देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।क्या हम लोग हिंदू नहीं हैं क्या? मोदी के खिलाफ 69 प्रतिशत वोट पड़े हैं क्या वे लोग हिंदू नहीं है क्या? मैं अपील करता हूं कि आप हमारे पक्ष में वोट दें। उन्होंने अपने पक्ष के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम सब के होते हैं सिर्फ अपनी पार्टी के नहीं। विपक्ष हमले करता है सरकार पर लेकिन वे उलटी गंगा बहा रहे हैं और विपक्ष पर इलजाम लगाने में लगे हुए हैं। यहां सभा के बाद गहलोत का काफिला घंटाघर के लिए रवाना हो गए।