10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट पाने की होड़ में जोधपुर में लगा कांग्रेसियों का मेला, भीड़ को खुद नियंत्रित करते दिखे अशोक गहलोत

प्रदेश के अन्य इलाकों से भी जोधपुर पहुंचे टिकटार्थी, कर रहे हैं शक्ति प्रदर्शन  
3 min read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Ashok Gehlot, former rajasthan cm ashok gehlot, congress meeting, jodhpur congress, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Ka Ran, jodhpur news, jodhpur news in hindi

video : abhishek bissa/जोधपुर. कांंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर में होने के चलते दीवाली पर कांग्रेसियों का मजमा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जोधपुर आने के बाद यहां उमड़ी भीड़ के बाद आज दिवाली के दिन बुधवार को भी यही हाल देखने को मिल रहा है। उम्मीदवार और उनके समर्थक त्यौहार के दिन गहलोत से मिलने पहुंच रहे हैं। कायलाना स्थित होटल लेक व्यू में आयोजित सभा में जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार उमड़ रहे हैं। हालांकि कल के मुकाबले आज सुबह भीड़ कम देखने को मिली। लेकिन दिन चढऩे के साथ ही कायलाना रोड पर उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करते हुए नजर आए। सभा स्थल पर गहलोत से मिलने वालों की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि खुद अशोक गहलोत को मंच पर जाने से पहले भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को आग्रह करते दिखे कि वे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। गहलोत के मंच पर आते ही समर्थकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

कल गहलोत ने यूं ली थी चुटकी


शहर कांग्रेस की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम शहर, सूरसागर व सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए था। इस दौरान गहलोत यहां के कार्यकर्ताओं से मिलने वाले थे, लेकिन बैठक में देहात, श्रीगंगानगर, पाली समेत कई दूसरे जिलों के टिकटार्थी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देख गहलोत ने चुटकी ली, आज कांग्रेस का मजमा लगा है, कांग्रेस की ये महफिल सुनने और देखने लायक है। गहलोत संबोधन के बाद कक्ष में गए और भारी भीड़ के चलते नीचे आकर जोधपुर व बाहर से आए कुछ नेताओं से करीब डेढ़ घंटे तक मिले। गहलोत के स्वागत में एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचे।

किस मुद्दे पर क्या बोले गहलोत


1. गुटबाजी :गहलोत ने कहा कि सारे आदमी मेरे हैं। जो कांग्रेस का है, वो मेरा है। चाहे कोई आलोचक है, लेकिन जो जीत सकता है, उसे टिकट मिलना चाहिए।

2. महिला दावेदार :महिला कार्यकर्ताओं की कम संख्या देख बोले-संगठन महिलाओं को टिकट देने की बात कर रहा है और आप इतनी कम संख्या में आई हैं। तभी मौजूद महिलाओं ने कांग्रेस का झंडा लहराकर अपनी मौजूदगी दिखाई।

3. नोटबंदी : नोटबंदी को दो साल पूरे हो रहे हैं। बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहते हुए नोटबंदी की थी कि आपने उन्हें 70 साल दिए, मुझे 50 दिन दीजिए। काले धन पर लगाम लग जाएगी। कांग्रेस 9 नवम्बर को जनता के माध्यम से जिला स्तर पर कार्यक्रम कर पीएम से पांच सवाल पूछेगी? उनसे नोटबंदी, कालेधन और महंगाई पर जवाब मांगेंगे। हकीकत यह है कि काले धन पर तो कोई लगाम लगी नहीं, कतारों में आम आदमी परेशान हुआ। करीब डेढ़ सौ लोग कतार में खड़े-खड़े मर गए। सुटकेस वाले तो बैंकों में पीछे के दरवाजे से गए और ब्लैक मनी को व्हाइट कर लाए।

4. काले झंडे : मुख्यमंत्री काले झंडे देखते ही भडक़ जाती हैं। अब उनको कौन समझाए कि एक मां भी अपने शिशु को काला टीका लगाती है। लोकतंत्र में विरोध सबका अधिकार है, इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

5. विकास : 2008 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो हमने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का एक काम नहीं रोका। और ये सरकार है कि हमारा एक काम शुरू नहीं रखा। बोले- मैं जोधपुर से हूं, इसलिए जानबूझकर भेदभाव किया गया। दावा किया कि इस बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम इनका एक भी काम बंद नहीं करेंगे।

6. भाजपा : कांग्रेस में आम जनता का मुख्यमंत्री होता है, जबकि भाजपा में सीएम बनते ही वह पार्टी का मुख्यमंत्री बनकर रह जाता है। जिन्होंने आजादी के आंदोलन में कभी एक अंगुली नहीं कटाई, वे महात्मा गांधी को याद कर रहे हैं। सरदार पटेल ने तो आरएसएस पर बेन लगा दिया था, अब उनकी मूर्ति लगाई गई है।

7. लोकतंत्र : पूरे देश में चिंता का माहौल है। बोले-इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने देश में लोकतंत्र को खतरे में बताया। सरकार आती-जाती है, लेकिन माहौल नहीं बिगाडऩा चाहिए।

8. सरकार : प्रदेश में तो पोपा बाई का राज है। पोपा बाई इधर-उधर घूमती फिर रही है।