
फाइल फोटो- पत्रिका
जोधपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर और जालोर क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान नई ट्रेन सेवा की शुरुआत, वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार, मेगा कोचिंग टर्मिनल की घोषणा तथा रेलवे अधोसंरचना से जुड़ी कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ और निरीक्षण किया जाएगा। जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल मंत्री शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचेंगे।
यह वीडियो भी देखें
इसके बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में रेल मंत्री के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे। यहां जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को नई 20 कोच संरचना के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। वर्तमान में यह ट्रेन 8 कोचों के साथ संचालित हो रही है। इसी समारोह में ट्रेन संख्या 20486/20485 साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार भी हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा।
जोधपुर के कार्यक्रमों के बाद रेल मंत्री विशेष ट्रेन से जालोर के लिए रवाना होंगे। जालोर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वे नई भुज-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन भीलड़ी-जालोर-लूणी-पाली मारवाड़ मार्ग से संचालित होगी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से जालोर और आसपास के यात्रियों को दिल्ली तक सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होती है। 17 मार्च से 21 मई तक कुल 65 दिनों में 56 दिन ट्रेन का संचालन होना था। 8 कोच में 572 सीटें और 20 कोच में 1440 सीटों की क्षमता है। यानी प्रतिदिन 868 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकती थीं। इस हिसाब से 56 दिनों में 48 हजार 608 यात्री अतिरिक्त सफर कर सकते थे। इसके बावजूद यात्रियों को वेटिंग या दूसरी ट्रेनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा, क्योंकि रेलवे उद्घाटन का इंतजार करता रहा।
Published on:
21 May 2026 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
