
Assembly Elections In Rajasthan, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, EVM machines, jodhpur collectorate, jodhpur news, jodhpur news in hindi
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. विधानसभा चुनाव में मतदान दिवस से 48 घंटे पहले बुधवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिले में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को आखिरी दिन है। शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों के रैली, माइक, लाउडस्पीकर, जनसभा, जुलूस से प्रचार पर प्रतिबंध लग जाएगा। इससे पूर्व पॉलीटेक्नीक कॉलेज में आयोजित शिविर में कर्मचारियों ने ईवीएम व वीवीपैट मशीन संबंधी जानकारी समझी। जिला कलक्टर डॉ रविकुमार सुरपुर ने कर्मचारियों को जानकारी देने के साथ जागरूक भी किया। मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त करने के बाद कर्मचारी अपने-अपने ब्लॉक के लिए रवाना हो गए। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसम्बर को मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियों की रवानगी 5 व 6 दिसम्बर को होगी। इनमें से फलोदी, शेरगढ़, लोहावट व बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हुई।
मतदान केंद्रों से 200 मीटर तक कार्यालय व पोस्टर हटेंगे
बुधवार शाम पांच बजे के बाद जिले के सभी मतदान केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रत्याशियों के कार्यालय, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटा दिए जाएंगे। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक राजनीतिक पार्टी व प्रत्याशियों के प्रचार से सम्बधित सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा।
एग्जिट पोल पर 7 दिसम्बर तक रहेगा प्रतिबन्ध
विधानसभा चुनाव के तहत 7 दिसम्बर को शाम 5.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल पर प्रतिबंध रहेगा। 5 से 7 दिसम्बर तक सूखा दिवस जिले में बुधवार सुबह 5 बजे से 7 दिसम्बर की शाम पांच बजे तक सूखा दिवस घोषित रहेगा।
रेण्डमाइजेशन के लिए तिथि निर्धारित
विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न रेण्डमाइजेशन के लिए तिथि निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) डॉ. रविकुमार सुरपुर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र ओसियंा, भोपालगढ़, लूणी, सूरसागर, सरदारपुरा एवं जोधपुर के मतदान दल, माइक्रोआब्र्जवर का तृतीय रेण्डमाइजेशन सुबह 10 बजे, मतगणना दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन 10 दिसम्बर सुबह 10 बजे एवं तृतीय रेण्डमाइजेशन 11 दिसम्बर को एनआईसी में होगा। रेण्डमाइजेशन समस्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होगा।
Published on:
05 Dec 2018 12:21 pm
