11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGRI–सहायक महानिदेशक ने देखी अनुसंधान व बीज उत्पादन गतिविधियां

- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक (बीज) ने किया कृषि विवि का भ्रमण
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 20, 2021

AGRI--सहायक महानिदेशक ने देखी अनुसंधान व बीज उत्पादन गतिविधियां

AGRI--सहायक महानिदेशक ने देखी अनुसंधान व बीज उत्पादन गतिविधियां

जोधपुर।

- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक (बीज) ने किया कृषि विवि का भ्रमण
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (बीज) डॉ डीके यादव ने शनिवार को कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। डॉ यादव ने विश्वविद्यालय फ ार्म पर चल रही विभिन्न अनुसंधान और बीज उत्पादन गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से रबी फ सलों सरसों, गेहूं, जीरा, ईसबगोल व नवीन फ सलों चीया, क्विनोआ आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कुलपति प्रो बीआर चौधरी ने विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि शिक्षा, अनुसंधान, कृषि प्रसार, उन्नत बीज उत्पादन के बारे में डॉ यादव को अवगत कराया। डॉ यादव ने विश्वविद्यालय स्थापना के अल्प समय में हुई प्रगति को सराहा तथा और अधिक उन्नत बीज उत्पादन किए जाने की आवश्यकता बताई जिससे किसानों को उन्नत बीज की कमी न हो सके। इस दौरान निदेशक अनुसंधान डॉ एसआर कुम्हार, बाजरा परियोजना समन्वयिका डॉ टी तारासत्यवती सहित विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।