10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिलहाल हमसे छोटे शहरों में मलेरिया-डेंगू ज्यादा

  अगस्त पूरा और आधा सितंबर गुजरा, सरकारी रिकॉर्ड में जोधपुर में डेंगू के 23 केस अपडेट, संख्या ज्यादा हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग छिपा रहा जानकारी
2 min read
Google source verification
फिलहाल हमसे छोटे शहरों में मलेरिया-डेंगू ज्यादा

फिलहाल हमसे छोटे शहरों में मलेरिया-डेंगू ज्यादा


जोधपुर. किसी भी वायरस के लिए अनुकूल माने जाने वाले जोधपुर शहर में इस बार डेंगू-मलेरिया को लेकर फिलहाल राहत है। आधा सितंबर माह गुजर चुका हैं, लेकिन जोधपुर में डेंगू के केस 50 पार भी नहीं हुए है। जबकि इस बार जोधपुर से ज्यादा छोटे जिलों में डेंगू देखने को मिल रहा है। वेबसाइट देखे तो जोधपुर में अब तक 23 डेंगू के मामले मिले हैं। लेकिन हकीकत ये हैं कि अलाइजा टेस्ट के जरिए करीबन 40 डेंगू केस मिले हैं। वहीं कार्ड टेस्ट में जोधपुर में डेंगू के मामले में करीब सौ के बाहर हैं। वहीं मलेरिया के आंकड़े एम्स अस्पताल के रिकॉर्ड अनुसार तो पांच से बाहर हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में 2 बोल रहे हैं। जोधपुर में चिकनगुनिया का महज एक आंकड़ा मिला हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी छिपा रहे आंकड़ेचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू को लेकर फिलहाल आंकड़े छिपा रहे हैं। पत्रिका ने आंकड़ों को लेकर सीएमएचओ डॉ. जितेंद्र पुरोहित से जानकारी मांगी, लेकिन उन्होंने उपलब्ध नहीं करवाई। अधिकारी एक से दूसरे के पास ही भेजते रहे।

जयपुर जिले में सर्वाधिक केस

राजधानी जयपुर में डेंगू के 568 मामले मिले हैं। यहां मलेरिया शून्य हैं, लेकिन चिकनगुनिया के 51 केस मिल चुके हैं। जबकि अन्य जिलों की तुलना में डेंगू के सर्वाधिक केस जयपुर में मिले हैं।

इन जिलों में दर्ज हैं डेंगू से मौतें

अलवर-2, करौली-1 व सीकर में एक मौत दर्ज है। वहीं मलेरिया से मौतें शून्य है। जबकि एम्स जोधपुर की रिपोर्ट के अनुसार पीएफ मलेरिया से एक वृद्ध की मौत हुई हैं, जो विभाग ने दर्ज नहीं की है।

इन जिलों में हमसे ज्यादा डेंगू-मलेरिया के रोगी

जिले का नाम- डेंगू संख्या- मलेरिया संख्याअजमेर-60-1

अलवर-110-23करौली-90-0

कोटा-95-2प्रतापगढ़-113-0

राजसमंद-53-22सीकर-41-1

उदयपुर-105-65

इनका कहना हैं...गर्मी ज्यादा पड़ रही है, इस कारण भी केस कम हो सकते हैं। दूसरा पहले से लोग ज्यादा ध्यान दे रहे है। हालांकि अभी धीरे-धीरे केस आ रहे हैं।

- डॉ. नवीन किशोरिया, सीनियर प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज