10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एटीएम

- रेलवे एटीएम लगाकर बढ़ाएगा आय
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 12, 2021

23 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एटीएम

23 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एटीएम

23 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एटीएम

- रेलवे एटीएम लगाकर बढ़ाएगा आय

जोधपुर।

रेलवे के गैर किराया राजस्व प्रोत्साहन योजना के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित 23 रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम लगाए जाएंगे। इससे रेलवे की आय में वृद्धि होगी व यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशानुसार जोधपुर मण्डल की ओर से 23 रेलवे स्टेशनों तथा मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में एटीएम लगाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है।
--
यहां एटीएम लगाने की योजना
जोधपुर तथा डेगाना रेलवे स्टेशन पर दो एटीएम, बोरावड़, मकराना, सांभर लेक, नावा सिटी, गोटन, कुचामन सिटी, पीपाड़ रोड, भगत की कोठी, पाली मारवाड़, महामन्दिर, मारवाड़ मथानिया, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फ लोदी, रामदेवरा, पोकरन, मेड़ता रोड, नागौर व जालोर रेलवे स्टेशनों पर एटीएम मशीन लगाने की योजना है। रेलवे की ओर से इसके लिए 17 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे गए है। शीघ्र ही इस पर निर्णय लेकर बैकों को एटीएम लगाने की स्वीकृति दी जाएगी।