
Attempt to murder : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपियों का हुआ यह हश्र
जोधपुर।
रातानाडा थाना पुलिस (Police station Ratanada) ने सब्जी मण्डी 9Sabji Mandi) में शराब की दुकान (Liqour shop) के पास आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला (Attempt to murder by sharp weapons) करने के मामले में शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। (Two man arrested in attempt to murder)
पुलिस के अनुसार मूलत: रातानाडा हाल शोभावतों की ढाणी में विक्टोरिया पैलेस निवासी आकाश पुत्र किशनलाल भाटी पर गत 10 नवम्बर को सब्जी मण्डी में शराब की दुकान के पास चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। शुभमसिंह व अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया गया था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य पहलूओं से तलाश के बाद एसआई प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में पुलिस ने दबिशें दी और मूलत: जैतारण (पाली) में निंबाज हाल रातानाडा में बिजलीघर के सामने निवासी शुभमसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह और रातानाडा गणेशपुरा में गली-3 निवासी आशीष पुत्र रमेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया। इनसे वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्रवाई में एएसआइ जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल गोपालसिंह, कांस्टेबल धनेश कुमार, विकास व नटवरसिंह शामिल थे।
Published on:
12 Nov 2022 07:22 pm
