10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका को कमरे में ले जाकर बलात्कार का प्रयास

- रिश्तेदार महिला ने मंदिर से देखा तो कमरे में जाकर बालिका को बचाया- आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
बालिका को कमरे में ले जाकर बलात्कार का प्रयास

बालिका को कमरे में ले जाकर बलात्कार का प्रयास

जोधपुर.
लूनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने छह वषी्रय बालिका को अकेली देखा तो बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास किया। सामने ही मंदिर में महिला ने देखा तो वह भागकर कमरे में पहुंची और बालिका को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। लूनी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार क्षेत्र की एक कॉलोनी में छह साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। अकेली बालिका देख हेमराज वाल्मिकी की नीयत में खोट आ गई। वह बालिका को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। सामने ही मंदिर में मौजूद बालिका की रिश्तेदार महिला ने देख लिया। संदेह होने पर वह भागकर हेमराज के कमरे में पहुंची, जहां वह बालिका से बलात्कार का प्रयास कर रहा था। महिला ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और चिल्लाकर आस-पास के लोगों को एकत्रित किया। लोगों ने उसके साथ मारपीट की। फिर पुलिस मौके पर आई और हेमराज को पकड़ थाने ले गई। रिश्तेदार महिला ने ही उसके खिलाफ बालिाक को बंधक बनाने व छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास करने व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बालिका के बयान दर्ज किए और मेडिकल भी कराया। पुलिस ने संजय गांधी कॉलोनी निवासी हेमराज (४०) पुत्र मनोहरलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। वह अविवाहित है और अकेला ही रहकर मजदूरी करता है।