10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फइनेंसर की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल लूटने का प्रयास

- फाइनेंसर से लिफ्ट मांगकर बैग लूटने का प्रयास, सफल न होने पर साथी के साथ बैठकर भागा
less than 1 minute read
Google source verification
फइनेंसर की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल लूटने का प्रयास

फइनेंसर की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल लूटने का प्रयास

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के पीछे एक युवक ने मोपेड सवार फाइनेंसर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चार लाख रुपए का बैग लूटने का प्रयास किया। फाइनेंसर के बैग न छोडऩे व प्रतिरोध में पत्थर उठा मारने पर युवक मोटरसाइकिल पर एक अन्य साथी के साथ भाग गया। दोनों का अभी तक पता नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार बाबू राजेन्द्र मार्ग की द्वितीय गली निवासी हेमंत पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी का सरदारपुरा थाने के पास खुशी इंवेस्टमेंट नामक फाइनेंस का ऑफिस है, जहां चार-पांच दिन पहले मित्र अजय मेहता के मार्फत सिरोही निवासी हिमांशु गर्ग आया था और ऋण लेने के बारे में बातचीत की थी। इस बीच, गत चार फरवरी की रात 11.30 बजे हेमंत घर जाने के लिए ऑफिस से निकला तो हिमांशु ने बरकतुल्लाह खां स्टेडियम तक छोडऩे के लिए लिफ्ट मांगी। उसके पास एक बैग भी था। जिसमें करीब चार लाख रुपए रखे थे।
फाइनेंसर ने बाइक पर बिठाया और दोनों रवाना हो गए। स्टेडियम के पीछे बाल मंदिर स्कूल तिराहा पहुंचने पर हेमंत ने मोटरसाइकिल रोकी और उसे नीचे उतारा। इतने में हिमांशु ने जेब से मिर्ची पाउडर निकाला और फाइनेंसर की आंखों में फेंक दिया। आंखों में जलन होने पर युवक ने फाइनेंसर से बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। इतने में उसके हाथ एक पत्थर लग गया और हिमांशु की तरफ फेंका।
इस दौरान एक मोटरसाइकिल वहां आई। जिसके पीछे बैठ हिमांशु भाग गया। फाइनेंसर ने कुछ दूरी पर रहने वाले परिजन को सूचना दी। वारदात के दो दिन बाद पीडि़त शास्त्रीनगर थाने पहुंचा और हिमांशु के खिलाफ मामला दर्ज कराया।