10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास

- कायलाना चौराहे के पास एटीएम में वारदात, कैमरे की दिशा मोड़ी
less than 1 minute read
Google source verification
बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास

बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास

बैंक ऑफ बड़ोदा एटीएम में तोड़-फोड़ व चोरी का प्रयास
- कायलाना चौराहे के पास एटीएम में वारदात, कैमरे की दिशा मोड़ी
जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत कायलाना सर्किल के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के एटीएम में तोड़-फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया। मशीन के आगे का हिस्सा न टूटने पर दोनों नकाबपोश खाली हाथ लौट गए।
पुलिस के अनुसार कायलाना सर्किल के पास बैंक ऑफ बड़ोदा का एटीएम है, गत २६ सितम्बर की रात दो नकाबपोश युवक एटीएम में घुसे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा दूसरी तरफ कर दी। फिर दोनों ने एटीएम के आगे वाले हिस्से को खोलने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक सफल नहीं हो पाए। तब दोनों नकाबपोश वहां से चले गए। उधर, बैंक के अधिकारियों को वारदात का पता लगा। वे मौके पर आए और जांच की। एटीएम में रखा कैश सुरक्षित पाया गया।

बैंक के चांदपोल शाखा के मुख्य प्रबंधक अनुपम पारीक की तरफ से दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।