10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस: प्रदेश प्रभारी रंधावा का फिर आश्वासन, जल्द घोषित होगी जोधपुर की जिला कार्यकारिणी

जोधपुर के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की बैठक में शामिल हुए
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस: प्रदेश प्रभारी रंधावा का फिर आश्वासन, जल्द घोषित होगी जोधपुर की जिला कार्यकारिणी

कांग्रेस: प्रदेश प्रभारी रंधावा का फिर आश्वासन, जल्द घोषित होगी जोधपुर की जिला कार्यकारिणी

जोधपुर. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा की अध्यक्षता में सोमवार को जयपुर में आयोजित बैठक में जोधपुर के कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। रंधावा ने पार्टी की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। साथ ही जोधपुर के कांग्रेस नेताओं को दोबारा आश्वस्त किया कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा अगले तीन दिन में कर दी जाएगी। मंडलों के मनोनयन को लेकर भी उन्होंने आश्वासन दिया। गौरतलब है कि रंधावा ने पिछली बैठक में भी कार्यकारिणी की घोषणा जल्द करने की बात कही थी, लेकिन कार्यकारिणी का अब तक इंतजार है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई दी। साथ ही 25 मार्च से पूर्व ब्लॉक की कार्यकारिणी तय करने की भी हिदायत दी। बैठक को एआईसीसी के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई दी. सभी को यह आश्वासन दिया कि आप सब लोग अपने कार्यकारिणी 25 तारीख से पहले पहले जिला कांग्रेस कमेटी के मार्फत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में भिजवाए। बैठक में बाल कल्याण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, गोसेवा बोर्ड के उपाध्यक्ष सुमेरसिंह राजपुरोहित, राज्य मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, पीसीसी सदस्य अनिल टाटिया, श्रवण पटेल, जिलाध्यक्ष नरेश जोशी और नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।