10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अविनाश के डांसिंग वीडियोज, बढ़े हुए वजन के बावजूद बन रहे सेनसेशन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डब्बू अंकल का डांस आप सभी को याद होगा। एक ही दिन में डांसिंग सेंसेशन बन चुके डब्बू अंकल की तरह ही तरह ही हमारे शहर के एक युवक का डांस भी वायरल हो रहा है। अविनाश पुरोहित नाम के इस युवक ने अपने रिश्तेदार के एक मांगलिक कार्यक्रम में डांस किया।
less than 1 minute read
Google source verification
avinash purohit dancing videos are becoming social media sensations

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अविनाश के डांसिंग वीडियोज, बढ़े हुए वजन के बावजूद बन रहे सेनसेशन

जोधपुर. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डब्बू अंकल का डांस आप सभी को याद होगा। एक ही दिन में डांसिंग सेंसेशन बन चुके डब्बू अंकल की तरह ही तरह ही हमारे शहर के एक युवक का डांस भी वायरल हो रहा है। अविनाश पुरोहित नाम के इस युवक ने अपने रिश्तेदार के एक मांगलिक कार्यक्रम में डांस किया। किसी परिवार के सदस्य ने इसका वाीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो पिछले 7-8 दिन में 35 लाख लोगों ने देखा है। प्रतिदिन 2 से 3 लाख लोगों तक यह वीडियो पहुंच रहा है। पुरोहित बताते हैं कि डांस का शौक स्कूली समय से ही है। उनके ज्यादा वजन के कारण कई लोग टोकते हैं लेकिन इसी वजन के साथ डांस करने से उनको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केएन कॉलेज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता
कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के छात्र सेवा मंडल की ओर से लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही यूथ फेस्टिवल के लिए भी ऑडिशन हुआ। कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों पर नृत्य करके समा बांध दिया। दोपहर बाद क्विज हुआ। लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा के साथ पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया। किसी ने ठेठ राजस्थानी संस्कृति तो किसी ने मॉडर्न टच देते हुए डांस किया। सोलो और ग्रुप डांस काम्पीटिशन में छात्राओं की परफॉर्मेंस देखकर दर्शक दीर्घा में बैठी छात्राओं ने खूब हूटिंग की। यूथ फेस्टिवल के लिए भी छात्राओं का सलेक्शन किया गया।