10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बी.टेक इंजीनियर ने मकान में फंदा लगाया

बी.टेक इंजीनियर ने मकान में फंदा लगाया
less than 1 minute read
Google source verification
बी.टेक इंजीनियर ने मकान में फंदा लगाया

बी.टेक इंजीनियर ने मकान में फंदा लगाया

जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 5डी स्थित मकान के कमरे में शनिवार रात बी.टेक इंजीनियर रस्सी के फंदे से पंखे के हुक पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि बैक चलने की वजह से उसने आत्महत्या की होगी।
उप निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार मूलत: जैतारण (पाली) थानान्तर्गत निंबोल हाल केबीएचबी सेक्टर 5डी निवासी दिनेश (25) पुत्र दूदाराम सीरवी ने फंदा लगाकर जान दी है। पिता ने कोई शकर नहीं जताया। मौके पर सुसाइड नोट भी नहीं मिला। प्राथमिक जांच के बाद शव एम्स मोर्चरी में रखवाया गया। उसने बी.टेक कर रखी थी, लेकिन बैक भी चल रहा था। मृतक के पिता निजी कम्पनी में इंजीनियर हैं। वो सुबह ड्यूटी पर चले गए थे, जहां से वो दोपहर में घर लौटे। दरवाजा बंद होने पर पुत्र के नींद में होना समझकर पिता किसी से मिलने चले गए। वो देर शाम लौटे तब भी दरवाजा अंदर से बंद था। पिता पड़ोस की छत से अंदर पहुंचे तो कमरे में पुत्र रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसकी मृत्यु हो चुकी थी।