
जोधपुर. शहर में बाबा रामदेव के जातरुओं के साथ उनके वेश में कई प्रकार के अपराधी भी आने लगे हैं। जो मौका पाते ही वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते है। ऐसा ही वाक्या जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां एक बच्चा चोरी के आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला का वेश बना कर एक व्यक्ति जातरुओं के बच्चे को उठा कर जाने लगा। इसकी भनक लगने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर डाली। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और जीआरपी थाने लेकर गई। फिलहाल बच्चा चोरी की पुष्टी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।