10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी आइडी से मित्रता की, अश्लील फोटो खींच बलात्कार

- पीछा छोडऩे के बदले सहेलियों से मित्रता करने की शर्त रखी
less than 1 minute read
Google source verification
फर्जी आइडी से मित्रता की, अश्लील फोटो खींच बलात्कार

फर्जी आइडी से मित्रता की, अश्लील फोटो खींच बलात्कार

जोधपुर.
सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी से एक युवती से मित्रता करने के बाद एक युवक ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र की होटल में बुलाकर अश्लील फोटो खींचे और फिर बलात्कार कर ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता का पीछा छोडऩे के बदले सहेलियों से मित्रता करवाने की शर्त भी रखी। आखिरकार पीडि़ता गुरुवार को चौहाबो थाने पहुंची व मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार एक युवती की शिकायत पर मोहम्मद इरफान उर्फ साहिल मनू नामक युवक के खिलाफ आइटी एक्ट व ब्लैकमेलिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि वर्ष २०१९ में इंस्टाग्राम पर साहिल मनू से मित्रता हुई थी। उसने खुद को अविवाहित व नाम-पते व धर्म गलत बताया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढऩे लगी। २६ मई को आरोपी ने जन्मदिन मनाने के बहाने पाल रोड स्थित होटल में बुलाया, जहां उसे खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। होश आने पर वह घर चली गई। इसके बाद आरोपी उसे अश्लील फोटो के आधार पर बलात्कार करने लगा। बाद में युवती को युवक का असली नाम बकरा मंडी निवासी मोहम्मद इरफान है। पीडि़ता ने ब्लैकमेल न करने के लिए आग्रह किया तो आरोपी ने सहेलियों से मित्रता करने का दबाव डाला।