10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से सावधान रहें, रूप बदलकर आ रहा है : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस बहरूपिया है, जो बार बार रूप बदलकर सामने आ रहा है। इससे बचकर रहना जरूरी हैं, ये दिनों दिन घातक होता जा रहा है। इसके लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस की पालना आवश्यक है।
less than 1 minute read
Google source verification
 कोरोना से सावधान रहें, रूप बदलकर आ रहा है : गहलोत

कोरोना से सावधान रहें, रूप बदलकर आ रहा है : गहलोत

पीपाड़सिटी (जोधपुर). मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस बहरूपिया है, जो बार बार रूप बदलकर सामने आ रहा है। इससे बचकर रहना जरूरी हैं, ये दिनों दिन घातक होता जा रहा है। इसके लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस की पालना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को पीपाड़सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में हेल्पिंग हैंड समूह की ओर से तीस बेड के नए वार्ड का ई उदघाटन करने के बाद वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया।

उन्होंने पीपाड़सिटी जिला अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता जताते हुए भामाशाह पर्बतसिंह टाक सहित चिकित्सा व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों का आभार जताया। इससे पहले गहलोत ने जिला अस्पताल में कोविड वार्ड का ई-उदघाटन कर भामाशाह के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

जताई आवश्यकता

चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को विधायक हीराराम मेघवाल ने जिला अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बीसीएमएचओ का पद स्वीकृत करने,फिजिशियन डॉ कैलाश मेघवाल की फलौदी प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग रखी।

ये रहे उपस्थित

अतिरिक्त जिला कलक्टर अंजुम ताहिर,उपजिला कलक्टर शैतानसिंह राजपुरोहित,पालिकाध्यक्ष समुदेवी सांखला,उपाध्यक्ष अफसाना भाटी, हेल्पिंग हेंड के परबतसिंह टाक, तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह, विकास अधिकारी नवीन कुमावत, पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल राणा,पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।