10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले ही जोधपुर के इस ओवरब्रिज पर मंडरा रही है मौत, अब बिखरी पड़े लापरवाही के ये तार हादसों को दे रहे बुलावा

पहले भी विवादों में रहा है ओवरब्रिज
less than 1 minute read
Google source verification
development of jodhpur

development of jodhpur

अविनाश केवलिया/जोधपुर. शहर के सबसे पुराने मोहनपुरा पुलिये में सामने आई लापरवाही के बाद अब एक ओर ओवरब्रिज पर लापरवाही के कारण खतरा बना हुआ है। यह है भदवासिया स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओवरब्रिज। सडक़ों के किनारे अभय कमांड क्षेत्र योजना में डाली गई लाइन हादसे का कारण बन रही है। मुख्य सडक़ पर तार बिखरे होने के कारण कई वाहनों के टकराने से हादसे का खतरा बना हुआ है। जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से इस ओवरब्रिज का निर्माण करवाया गया था। ओवरब्रिज जब बना तब भी इसकी डिजाइन विवादों में थी और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। अब पिछले कुछ दिनों में राज्य सरकार की अभय कमांड क्षेत्र योजना में कैमरे लगाने के लिए जो तार डाले गए थे वह उधड़ कर सडक़ पर आ गए हैं। ऐसे में ओवरब्रिज उतरते समय वाहनों के तार के सम्पर्क में आने से खतरा बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

पहले हो चुके हैं हादसे

इस ओवरब्रिज पर एक हादसे के बाद खराब इंजीनियरिंग के आरोप लगे थे। दुपहिया सवार दो जने वाहन समेत इस ओवरब्रिज से गिर कर काल का ग्रास बन चुके हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी हादसे का शिकार हुआ था।

एक नजर में ओवरब्रिज
- 31 करोड़ थी इस ओवरब्रिज की लागत
- 3 जनों की हो चुकी है ओवरब्रिज से मौत
- 730 मीटर है ओवरब्रिज की कुल लम्बाई
- रैलिंग लगाकर पूर्व में घुमाव की कमी को किया गया था दूर

इनका कहना...
यह जेडीए की लापरवाही नहीं है। अभय कमांड क्षेत्र में जो तार डाले गए हैं वह बाहर आए हैं। इसके लिए प्रशासन से बात करेंगे और जल्द दुरुस्त करवाएंगे।

- योगेश माथुर, अधिशासी अभियंता, जोधपुर विकास प्राधिकरण