
BHAGAT KI KOTHI-DADAR EXPRESS: ज्यादा आय वाले स्टेशनों पर ठहराव नही, संचालन 25 से
जोधपुर।
हाल ही रेलवे की ओर से जोधपुर के भगत की कोठी से दादर के बीच 25 सितम्बर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14807/08 त्रि-साप्ताहिक नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद इस ट्रेन के ठहराव को लेकर विरोध किया जा रहा है। जोधपुर रेल मण्डल के समदड़ी-भीलड़ी रेलखण्ड के सबसे ज्यादा यात्रीभार देने वाले मोदरान व मोकलसर पर ट्रेन का ठहराव नहीं दिया जा रहा है, जबकि कम यात्रीभार व आय देने वाले धनेरा पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है। इससे इन स्टेशनों के अलावा आसपास के करीब 60 गावों के ग्रामीणों को परेशानी होगी। आशापुरी माताजी संघर्ष समिति मोदरान के अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद व रेलवे उच्च अधिकारियों से भगत की कोठी- दादर एक्सप्रेस के मोदरान-मोकलसर स्टेशनों पर ठहराव की मांग की गई है।
--
लम्बे समय से यही िस्थति
समिति अध्यक्ष राठौड़ ने मोदरान-मोकलसर व धनेरा स्टेशनों की एक वर्ष पहले की आय व यात्रीभार की जानकारी मांगी, तो यह आंकड़ें सामने आए-
- अप्रेल से जुलाई 2021 तक मोदरान व मोकलसर पर 15988 यात्रियों ने आरक्षित टिकट लेकर यात्रा की थी, इससे रेलवे को 5477794 रुपए की आय हुई।
- अप्रेल से जुलाई 2021 तक धनेरा स्टेशन पर 396 आरक्षित टिकर लेकर यात्रियों ने यात्रा की, इससे रेलवे को 53972 रुपए की आय हुई।
- अब करीब एक साल बाद भी यात्रीभार व आय के मामले में लगभग यही िस्थति बनी हुई है।
--
Published on:
16 Sept 2022 10:03 pm
