10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 26 से

- हिसार-बान्द्रा व जोधपुर-वलसाड का भी होगा संचालन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 16, 2021

RAILWAY---भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 26 से

RAILWAY---भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 26 से

जोधपुर।
रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस व जोधपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। जोधपुर मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि सभी ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित श्रेणी की होंगी। गाड़ी संख्या 02965/66 बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 फ रवरी से आगामी आदेश तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02965 बान्द्रा टर्मिनस से 26 फ रवरी से प्रत्येक शुक्रवार रात 11.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 02966 भगत की कोठी से 27 फ रवरी से प्रत्येक शनिवार शाम 6.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09215/16 बान्द्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफ ास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 फ रवरी से आगामी आदेश तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09215 बान्द्रा टर्मिनस से 22 फ रवरी से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3.50 बजे जोधपुर होते हुए दोपहर 12.30 बजे हिसार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09216 हिसार से 23 फ रवरी से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर रात 11.40 बजे जोधपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 3.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09055/56 वलसाड-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 फ रवरी से आगामी आदेश तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09055 वलसाड से 23 फ रवरी से प्रत्येक मंगलवार को शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09056 जोधपुर से 24 फ रवरी से प्रत्येक बुधवार शाम 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.55 बजे वलसाड पहुंचेगी ।