10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड सेंटर के लिए भामाशाह व जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर आ रहे आगे

- विधायक व्यास ने 50 लाख, उद्यमियों ने 42 लाख रुपए देने की घोषणा की - पाली सांसद ने 11 लाख देने की सहमति दी - महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 13, 2021

कोविड सेंटर के लिए  भामाशाह व जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर आ रहे आगे

कोविड सेंटर के लिए भामाशाह व जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर आ रहे आगे

जोधपुर।

महात्मा गांधी अस्पताल में बनने वाले कोविड-19 सेंटर के जल्द शुरू करने के लिए भामाशाह व जनप्रतिनिधि बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे है। प्रमुख निर्यातक रमेश सिंघल 31 लाख रुपए देंगे, जिसमें 250 केवी का जनरेटर सेट, 150 मेडिकल बेड व व्हीलचेयरए स्ट्रक्चर आदि उपकरणों की घोषणा की गई। हनवंत शिक्षण संस्थान के मनोज अग्रवाल व रमेश ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने बताया कि सेंटर का कार्य प्रगति पर है और आगामी पांच-छह दिन में यह सेंटर पश्चिमी राजस्थान व जोधपुर की जनता को मिलने की संभावना है। ऑल इंडिया लाइम मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने बताया कि इस सेंटर में ऑक्सीजन की कमी से आने वाले कोरोना संक्रमित लोगों के लिए आधुनिक ऑक्सीजन मशीन लगाने का निर्णय लिया है इसके लिए हाई फ्लो नोजल उपकरण लगेंगे। इस अवसर पर महेंद्र पित्ती, रमेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, सुधीर मूंदड़ा, महेंद्रसिंह सिंघानिया, मुकेश लोढ़ा, रामस्वरूप प्रजापत, अमित फ ोफ लिया, सुरेश गुर्जर आदि उपस्थित थे ।

--

जनप्रतिनिधि भी आए आगे

सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने 50 लाख रुपए देने की घोषणा की । पाली सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने सेंटर पर हो रहे कार्य की प्रगति को देखा। चौधरी ने 11 लाख रुपए का सहयोग निधि का सहमति पत्र दिया।

---