10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भंवर म्हनै पूजण द्यो गणगौर..

  तीजणियों के घरों में गूंजा घुड़लो घुमेला जी घूमेला
less than 1 minute read
Google source verification
भंवर म्हनै पूजण द्यो गणगौर..

भंवर म्हनै पूजण द्यो गणगौर..

जोधपुर. होली के दूसरे दिन से आरंभ होकर गणगौरी तीज तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिव-पार्वती प्रतीक गवर-ईसर पूजन उत्सव के अंतिम चरण में तीजणियों में उत्साह चरम पर है। तीजणियों के घरों में पूजन स्थलों पर सोमवार को भंवर म्हनै पूजण द्यो गणगौर..और सुहागिन बारै आव... घुड़लो घुमेला जी घुमेला..सहित गवर माता के पारम्परिक गीत गुंजायमान रहे।

गवर पूजने वाली तीजणियों व परिचितों तथा रिश्तेदारों के घर घुड़ला ले जाकर मंगलगीत गाए और परिवार के सभी सदस्यों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। घुड़ला लेकर पहुंची तीजणियों को रिश्तेदारों ने मिष्ठान व नेग देकर सत्कृत किया गया। गवर पूजने वाली तीजणियां गणगौरी तीज की पूर्व संध्या पर होने वाले लोटियों के मेले की तैयारियों में जुट गई है।

यहां रही घुड़ला व गवर पूजन की धूम

महामंदिर स्थित गोपालजी के मंदिर में क्षेत्र की तीजणियों ने घुड़ला पूजन के साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। तीजणियों ने मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी के साथ पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। माहेश्वरी राधा मंडल ग्रुप लाल सागर, सुखानंद की बगेची, गणगौर ग्रुप लक्ष्मीनगर, अटल बिहारीजी का मंदिर हटडिय़ों का चौक, पांचवी रोड आदि क्षेत्रों में घुड़ला पूजन की धूम रही।