10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big B ने जोधपुर में बीमार होने पर भी नहीं रोकी थी शूटिंग

जोधपुर( jodhpur news. current news ) . दादा साहब फाल्के अवार्ड ( Dadasaheb Phalke Award ) से नवाजे गए अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) जाते साल जोधपुर में ( Thugs of Hindostan ) शूटिंग ( Film Shooting ) के दौरान बीमार हो गए थे। उसके बावजूद उन्होंने शूटिंग करना नहीं छोड़ा था और डॉक्टर्स की टीम को चार्टर प्लेन से जोधपुर बुला लिया था। वे ( Big B latest news ) बढ़ती उम्र में थका देने वाली शूटिंग के कारण बीमार होने पर भी शूटिंग करने के अग्निपथ पर अग्रसर रहे थे।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Dec 31, 2019

Amitabh bachhan

Amitabh bachhan

जोधपुर( jodhpur news. current news ) . दादा साहब फाल्के अवार्ड ( Dadasaheb Phalke Award ) से नवाजे गए अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) जाते साल जोधपुर में ( Thugs of Hindostan ) शूटिंग ( Film Shooting ) के दौरान बीमार हो गए थे। उसके बावजूद उन्होंने शूटिंग करना नहीं छोड़ा था और डॉक्टर्स की टीम को चार्टर प्लेन से जोधपुर बुला लिया था। वे ( Big B latest news ) बढ़ती उम्र में थका देने वाली शूटिंग के कारण बीमार होने पर भी शूटिंग करने के अग्निपथ पर अग्रसर रहे थे।

ध्यान रहे कि बिग बी की इसी साल मार्च मेंमेहरानगढ़ में शूटिंग के दौरान तबियत बिगड़ गई थी। देर रात करीब 3 बजे सीन शूट होने के बाद शरीर में थकान महसूस होने पर बिग बी ने कुछ देर ही सेट पर विश्राम किया था। बिग बी इस साल 5 मार्च से ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के लिए जोधपुर में व्यस्त थे। तब स्वास्थ्य में गिरावट के मद्देनजर उन्हें तड़के करीब 4 बजे शूटिंग स्थल से सर्किट हाउस स्थित होटल अजीत भवन होटल रूम में लाया गया था। बिग बी ने अलसुबह 5 बजे बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि सुबह अपने डॉक्टरों की टीम को मुंबई से बुलाया है। डॉक्टर मुझे फिर से रिफ्रेश कर देंगे। आगे भी आपको सूचित करता रहूंगा। कभी थकने का नाम नहीं लेने वाले बिग बी के ब्लॉग की सूचना और सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर बिग बी के अस्वस्थ होने की खबर से उनके करोड़ों प्रशंसकों में मायूसी छा गई थी।

चार्टर प्लेन से आई थी टीम
अमिताभ बच्चन के इलाज के लिए मुकेश अंबानी के चार्टर विमान से बिग गी के फैमिली डॉक्टर जयंत बार्वे सहित चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम मुंबई से जोधपुर पहुंची थी। एयरपोर्ट से सीधे अजीत भवन पहुंच कर डॉक्टर्स की टीम ने बिग बी का चेकअप किया था। बिग बी की मेडिकल जांच व टेस्ट रिपोर्ट सकारात्मक होने पर डॉक्टरों ने राहत की सांस ली थी। जांच के बाद चिकित्सकों की टीम शाम 4 बजे मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। रवाना होने से पूर्व चिकित्सकों ने उन्हें विश्राम की भी सलाह दी थी।

थकान व कॉस्ट्यूम के कारण
मेहरानगढ़ में हुई ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग के दौरान घोड़े पर अमिताभ बच्चन के कई सीन शूट किए गए थे। सीन के मुताबिक बिग बी भारी को भरकम कॉस्ट्यूम के साथ अंग्रेज सैनिकों के साथ युद्ध करना था। दो सीन पूरे करने के बाद देर रात करीब 3 बजे अमिताभ को थकावट सी महसूस होने लगी थी। उस समय एक पखवाड़े पूर्व मुंबई में भी बिग बी की तबियत खराब होने पर उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने टेलीफोन पर जोधपुर जिला प्रशासन को निर्देश थे कि अमिताभ बच्चन की देखभाल और उपचार का पूरा ध्यान रखा जाए।