अस्पताल में भर्ती करवाया
सुबह दूध देने वाला ढाणी पहुंचा तो दोनों को कमरे में चारपाई पर लहूलुहान व बेहोश पाया। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने दम्पती को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। शाम को वृद्धा को होश आया, जबकि वृद्ध अभी बेहोश है। वृद्धा के सिर, सीने, हाथ व गर्दन पर चोटें है। डीसीपी समीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।