सलमान के रिहा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों को दोपहर तीन बजे जमानत की खबर मिली तो सेंट्रल जेल के बाहर जश्न शुरू हो गया। जमानत की सूचना आते ही प्रशंसकों ने जेल के बाहर आतिशबाजी शुरू कर दी। लोगों ने एक साथ १० हजार पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इससे जेल व आसपास के इलाके गूंज उठे। प्रशंसकों ने टाईगर जिंदा है और टाईगर कमबैक के नारे लगाए। इनको काबू करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।