
फैक्ट फाइल
-शहर में इतने वयस्कों को लगना है टीका- 835015
- प्रथम डोज- 702295
- द्वितीय डोज- 331766
-गांव में इतने वयस्क को लगेगा टीका-1859935
- लगी प्रथम डोज-1160616
- लगी द्वितीय डोज-362640
जोधपुर.़ जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग जिले में शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बुधवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व प्रत्येक वार्ड में लगभग 1030 से अधिक स्थानों पर वैक्सीनेशन होगा, जिसमें 55 सौ वैक्सीनेटर सेवाएं देंगे।
सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा ने बताया कि सभी शिविर जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ होंगे। चलाया जाएगा। इससे पहले 31 अगस्त को जोधपुर जिले ने एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया था। स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 2 लाख 70 हजार डोज है। उम्मीद दो लाख से अधिक टीकाकरण की जताई जा रही है।
ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन गी सुविधा
वैक्सीनेशन नोडल और जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि अभियान के तहत ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सभी ग्रामीण वैक्सीनेशन सेंटर पर शत प्रतिशत ऑफ लाइन और शहरी क्षेत्र में कुछ वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा रखी गई है और 13 सितंबर को स्लॉट ओपन किए गए थे। जिन लाभार्थियों का स्लॉट बुक नहीं हुआ है, वे अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर पर ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन से वैक्सीनेशन करवा सकेगे।
उत्कृष्ट कार्य पर होंगे सम्मानित
सर्वाधिक वैक्सीनेशन करने वालों का जिला स्तर पर सम्मान होगा। कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन की गई प्रविष्टियों के आधार पर ही पुरस्कार के लिए चयन होगा।
यहां मिलेगा उपहार
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआईए), रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी व रक्षक फ ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह 10 बजे से जेआईए सभागार में नि:शुल्क वैक्सीनेशन शिविर होगा। जेआईए सह सचिव अनुराग लोहिया ने बताया कि कैम्प में 18-45 आयु वर्ष के महिला-पुरुषों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने वाले व्यक्तियों को विशेष उपहार दिया जाएगा।
--
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर टीमें गठित
आगोलाई(जोधपुर). प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आगोलाई क्षेत्र में बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण के मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर टीमे गठित की गई है। केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रफीक खान ने बताया कि आगोलाई पीएचसी क्षेत्र में कुल 1500 डोज लगाई जाएगी।
Published on:
14 Sept 2021 11:13 pm
